जेएमसी वैसाखी पर तीन दिवसीय तवी महोत्सव आयोजित करेगा

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 08 अप्रैल (हि.स.)।

जम्मू नगर निगम (जेएमसी) इस बार वैसाखी के अवसर पर तीन दिवसीय तवी महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। यह महोत्सव जम्मू शहर में सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और स्थानीय कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार इस महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य, संगीत प्रस्तुतियां और पारंपरिक व्यंजन प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना और लोगों को जम्मू की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान से जोड़ना है।

तवी महोत्सव के जरिए शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने और वैसाखी के त्योहार को धूमधाम से मनाने की योजना है। अधिकारियों का कहना है कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पर्यटकों के शामिल होने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story