जेएमसी ने “जम्मू रन्स फॉर यूनिटी–स्वच्छ अमरनाथ यात्रा का संकल्प” कार्यक्रम आयोजित किया

WhatsApp Channel Join Now
जेएमसी ने “जम्मू रन्स फॉर यूनिटी–स्वच्छ अमरनाथ यात्रा का संकल्प” कार्यक्रम आयोजित किया

जेएमसी ने “जम्मू रन्स फॉर यूनिटी–स्वच्छ अमरनाथ यात्रा का संकल्प” कार्यक्रम आयोजित किया

जम्मू, 16 अगस्त (हि.स.)।

जम्मू म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (जेएमसी) ने आज “जम्मू रन्स फॉर यूनिटी–स्वच्छ अमरनाथ यात्रा का संकल्प” कार्यक्रम आयोजित किया।

फिटनेस और पर्यावरण स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सुबह बहू प्लाज़ा से शुरू हुई इस दौड़ में 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर कैटेगरी शामिल थीं। दौड़ गोल मार्केट और अप्सरा रोड से होकर गुजरीं और फिर बहुप्लजा आकर सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न आयु के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और एकता, स्वच्छता और ज़िम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा दिया।

इस कार्यक्रम में जम्मू के डिवीज़नल कमिश्नर रमेश कुमार, जेएमसी कमिश्नर देवांश यादव, एसएसपी ट्रैफ़िक अमित भसीन और स्थानीय निवासियों ने इसमें हिस्सा लिया और सामूहिक ज़िम्मेदारी का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश फिटनेस, आपसी भाईचारा और एक स्वच्छ व ज़िम्मेदार अमरनाथ यात्रा था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story