रूप नगर में जेएमसी ने चलाया एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 26 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू नगर निगम ने जम्मू शहर में रेबीज की रोकथाम और पशु देखभाल को बढ़ावा देने के लिए रूप नगर स्थित नगर निगम पशु देखभाल केंद्र में एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान चलाया। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. गौरव चौधरी और पशु चिकित्सा सहायक सर्जन डॉ. दिव्या शर्मा की मौजूदगी में 50 से अधिक कुत्तों को रेबीज का टीका लगाया गया। अभियान अगले दो दिनों तक जारी रहेगा जिसके दौरान लोग अपने इलाकों के आवारा कुत्तों को नगर निगम पशु देखभाल केंद्र लाकर मुफ्त टीकाकरण करा सकेंगे।

जेएमसी ने शहरवासियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। निगम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जम्मू में रेबीज की रोकथाम के प्रयासों को मजबूत करने और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story