जम्मू नगर निगम ने कोट भलवाल डंपिंग साइट पर 5,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 17 जून (हि.स.)।

जम्मू नगर निगम ने कोट भलवाल डंपिंग साइट पर आज एक मेगा पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का शुभारंभ आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने किया जिसमें अर्बन फॉरेस्ट डिवीजन के सहयोग से लगभग 5,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र की पर्यावरणीय स्थिति को सुधारना, हरित आवरण बढ़ाना और डंपिंग साइट के आसपास पारिस्थितिक संतुलन को मजबूत करना है। डॉ. यादव ने कहा कि पौधारोपण से स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार होगा, प्रदूषण कम होगा और क्षेत्र को अधिक स्वच्छ व हरित बनाया जा सकेगा।

कार्यक्रम में नगर निगम और वन विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया और इस परियोजना को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story