जेएमसी ने ऑनलाइन जनगणना स्व-गणना के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू,, 31 मई (हि.स.)।

जम्मू नगर निगम (जेएमसी) ने आगामी जनगणना के लिए ऑनलाइन स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) को बढ़ावा देने हेतु शहरभर में जागरूकता अभियान शुरू किया है। प्रधान जनगणना अधिकारी एवं जम्मू नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने त्रिकुटा नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को ऑनलाइन जनगणना प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं और सही तरीके से दर्ज करने की अपील की।

अभियान के तहत लोगों को ऑनलाइन सेल्फ-एन्यूमरेशन की प्रक्रिया, उसके लाभ और उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। जम्मू शहर के विभिन्न वार्डों में नियुक्त जनगणना चार्ज अधिकारियों और नगर निगम की टीमों ने भी घर-घर जाकर लोगों को जनगणना में भाग लेने और ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। जम्मू नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाकर इसे सफल बनाने में सहयोग करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story