गुज्जर नगर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 07 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू नगर निगम ने गुज्जर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए सड़क किनारे बनाए गए कथित अवैध निर्माणों को हटाया। निगम की कार्रवाई के दौरान इलाके में हलचल देखने को मिली।

नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और दुकानों के बाहर बनाए गए थड़ों, रैंप तथा अन्य निर्माणों को ध्वस्त किया। निगम अधिकारियों के अनुसार ये निर्माण सड़क की जमीन पर कथित रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए थे, जिसके चलते इन्हें हटाने की कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त करवाने की कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माणों के कारण सड़क पर आवाजाही प्रभावित होती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नगर निगम ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से सार्वजनिक स्थानों तथा सड़कों पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है। निगम का कहना है कि नियमों का उल्लंघन कर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story