जेएमसी ने डेयरियों और गौशालाओं में वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए जागरूकता अभियान चलाया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 29 जुलाई (हि.स.)।

जम्मू नगर निगम (जेएमसी) ने आयुक्त डॉ. देवांश यादव के निर्देश पर डेयरियों और गौशालाओं में वैज्ञानिक तरीके से गोबर एवं अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया। पशु चिकित्सा अनुभाग की ओर से डॉ. दिव्या शर्मा के नेतृत्व में जानीपुर, पलौड़ा, रूप नगर, मुठ्ठी, बरनई और पटोली क्षेत्रों की डेयरियों में जाकर संचालकों को पर्यावरण अनुकूल डेयरी प्रबंधन और गोबर के वैज्ञानिक निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान बायोगैस प्लांट, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट और कम्पोस्ट पिट जैसी व्यवस्थाएं अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जेएमसी ने बताया कि अब तक 100 डेयरी इकाइयों का पर्यावरण मानकों के अनुरूप पंजीकरण किया जा चुका है और शेष डेयरियों व गौशालाओं का पंजीकरण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story