कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन बुधवार से शुरू करेगी सदस्यता अभियान

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 24 अगस्त (हि.स.)।

जम्मू नगर निगम कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने निगम आयुक्त से एसोसिएशन के चुनाव जल्द करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक और निष्पक्ष तरीके से निर्वाचित बॉडी बनने से निगम प्रशासन और ठेकेदारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

इसी प्रस्तावित चुनाव प्रक्रिया के तहत कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन बुधवार से सदस्यता अभियान शुरू करेगी। एसोसिएशन ने सभी पात्र ठेकेदारों से सक्रिय रूप से अभियान में शामिल होकर सदस्यता लेने की अपील की है। सदस्यता के लिए ठेकेदारों को पिछले पांच वर्षों में आवंटित किसी भी कार्य का अलॉटमेंट या वर्क ऑर्डर तथा वैध और नवीनीकृत कॉन्ट्रैक्टर कार्ड साथ लाना होगा। विक्रांत सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक ठेकेदारों की भागीदारी से एसोसिएशन के चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से करवाने में मदद मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story