अमरनाथ यात्रा से पहले भगवती नगर यात्री निवास में विशेष छिड़काव अभियान

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 21 जुलाई (हि.स.)।

श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्यकर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जम्मू नगर निगम ने भगवती नगर यात्री निवास में विशेष छिड़काव अभियान चलाया। आयुक्त डॉ. देवांश यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शाहिद हुसैन की देखरेख में यह अभियान संचालित किया गया।

अभियान के तहत मक्खियों, मच्छरों और अन्य कीटों की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। नगर निगम ने कहा कि यात्रा अवधि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story