बिक्रम चौक सबवे के सुरक्षित संचालन के लिए जीएमसी आयुक्त ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 15 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू के बिक्रम चौक सबवे को सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से फिर से खोलने के लिए जम्मू नगर निगम के आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी, नगर निगम की स्वच्छता टीम, स्वास्थ्य अधिकारी तथा उप आयुक्त (उत्तर) संजय बड्याल भी मौजूद रहे। इस दौरान सबवे की सुरक्षा, सफाई व्यवस्था और इसके दुरुपयोग से जुड़े मुद्दों का आकलन किया गया।

आयुक्त ने निर्देश दिया कि सबवे अब रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुला रहेगा, ताकि देर रात होने वाली अवैध और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने पुलिस को नियमित गश्त और सख्त निगरानी सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

साथ ही स्वच्छता टीमों को नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा गया जबकि सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और बेहतर प्रकाश व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सबवे का संचालन जम्मू नगर निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त निगरानी में किया जाएगा ताकि आम जनता को सुरक्षित और स्वच्छ सुविधा उपलब्ध हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story