डॉ. देवांश यादव ने तवी वंडरलैंड पार्क का किया दौरा
जम्मू,, 18 अगस्त (हि.स.)।
जम्मू नगर निगम के कमिश्नर एवं जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड के ब्सीईओ डॉ. देवांश यादव ने नवनिर्मित तवी वंडरलैंड पार्क का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और संचालन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पार्क में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं और नागरिकों के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी ली।
डॉ. देवांश यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्क में आने वाले लोगों को सुविधाएं सुचारू रूप से मिलें और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने पार्क के संचालन, साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
जम्मू नगर निगम कमिश्नर ने पार्क में आने वाले लोगों से भी अपील की कि वे परिसर को साफ-सुथरा रखें और पार्क की सुंदरता एवं स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने आगंतुकों से पार्क में कचरा न फैलाने और निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालने की अपील की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

