जेएमसी आयुक्त देवांश यादव ने तवी रिवर फ्रंट का निरीक्षण किया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 29 जून (हि.स.)।

जम्मू नगर निगम के आयुक्त देवांश यादव ने सोमवार को तवी रिवर फ्रंट का दौरा कर आगामी श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनज़र की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिवर फ्रंट पर बनाई जा रही कृत्रिम अमरनाथ गुफा का अवलोकन किया और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

आयुक्त ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए यहां 200 से अधिक श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करने के लिए तवी आरती के साथ साउंड एंड लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story