29 नवंबर को कठुआ में होगी जेकेएसएसबी सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, 5662 अभ्यर्थी होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
29 नवंबर को कठुआ में होगी जेकेएसएसबी सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, 5662 अभ्यर्थी होंगे शामिल


कठुआ, 26 नवंबर (हि.स.)। जेकेएसएसबी की ओर से गृह विभाग में सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए 29 नवंबर को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन जम्वाल ने डीसी कार्यालय परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की।

परीक्षा दोपहर 1 से 3 बजे तक जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी जिसमें कुल 5662 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बैठक में बैठने, पेयजल, बिजली, सुरक्षा, तलाशी और कर्मचारियों की तैनाती सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ वीडियोग्राफी के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान जेकेएसएसबी सदस्य सिमरजीत सिंह ने केंद्र अधीक्षकों, पर्यवेक्षकों और मजिस्ट्रेटों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों, बायोमेट्रिक सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का प्रशिक्षण दिया। एडीसी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने तथा परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलमुक्त ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी सुनील केसर, आरटीओ सुरिंदर शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783732 Articles

Share this story