जेकेएसएसबी ने प्रयोगशाला परिचर पद के लिए ओएमआर परीक्षा स्थगित की
Mar 1, 2026, 10:53 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
श्रीनगर, 01 मार्च (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने गृह विभाग में प्रयोगशाला परिचर के पद के लिए ओएमआर-आधारित लिखित परीक्षा स्थगित कर दी जो 01 मार्च, 2026 को आयोजित होने वाली थी। परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार परीक्षा 22 जुलाई, 2025 की अधिसूचना संख्या 06/2025 के माध्यम से विज्ञापित की गई थी। हालांकि, आज के लिए निर्धारित परीक्षा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।
बोर्ड ने कहा कि उक्त परीक्षा की नई तारीख आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से अधिसूचित की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

