19 अप्रैल को होगी जेकेएसएसबी जूनियर असिस्टेंट परीक्षा, डीसी कठुआ ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
कठुआ, 15 अप्रैल (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने बुधवार को डीसी कार्यालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जेकेएसएसबी द्वारा आयोजित जूनियर असिस्टेंट पद की लिखित परीक्षा के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
यह परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक जिले के विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बैठक में परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को बताया गया कि जिले भर में परीक्षा के लिए कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बैठक के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, बैठने की सुविधा, सुरक्षा प्रबंध तथा सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि परीक्षा का आयोजन पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया। बैठक में एडीसी विशवजीत सिंह, डीआईओ राजिंदर डिगरा सहित केंद्र अधीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

