अकाउंट्स असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 15 नवंबर को, जम्मू में 84 केंद्रों पर 33,577 उम्मीदवार देंगे परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 04 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड की ओर से वित्त विभाग में अकाउंट्स असिस्टेंट पदों की भर्ती के लिए 15 नवंबर को आयोजित होने वाली ओएमआर आधारित परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट मिंगा शेरपा ने परीक्षा के इंतजामों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। परीक्षा दोपहर 1 बजे शुरू होगी और जम्मू जिले में बनाए गए 84 परीक्षा केंद्रों पर कुल 33,577 उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था, बिजली सप्लाई, ट्रैफिक मैनेजमेंट, सीसीटीवी कैमरों और परीक्षा केंद्रों की जांच को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सभी केंद्रों पर कंट्रोल रूम स्थापित करने और सीसीटीवी कैमरे समय पर लगाने को कहा। इसके अलावा परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और स्टाफ को एक दिन पहले अपने केंद्रों का दौरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पीने के पानी, शौचालय, मेडिकल सुविधाओं, वीडियोग्राफी, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और परीक्षा सामग्री की सुरक्षित पहुंच को लेकर भी चर्चा की गई। डीएम ने अधिकारियों को परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से करवाने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story