जेकेएसपीडीसी ने बगलिहार जलविद्युत परियोजना चरण-III की डीपीआर तैयार करने के लिए निविदा जारी की

WhatsApp Channel Join Now

रामबन, 22 मई(हि.स.)। जम्मू और कश्मीर राज्य विद्युत विकास निगम (जेकेएसपीडीसी) ने प्रस्तावित बगलिहार जलविद्युत परियोजना चरण-III की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की तैयारी के लिए एक खुली निविदा जारी की है।

जेकेएसपीडीसी द्वारा जारी निविदा सूचना के अनुसार परामर्श कार्य महत्वाकांक्षी जलविद्युत परियोजना के लिए एक व्यापक डीपीआर तैयार करने से संबंधित है।

यह परियोजना परामर्श श्रेणी के अंतर्गत आती है और बोली प्रक्रिया हाइब्रिड मोड में आयोजित की जाएगी। इच्छुक फर्मों को दो-कवर प्रणाली के हिस्से के रूप में तकनीकी और वित्तीय दोनों बोलियां अलग-अलग जमा करनी होती हैं। निविदा विवरण के अनुसार बयाना राशि जमा (ईएमडी) 10 लाख तय की गई है जबकि निविदा शुल्क 10,000 रखा गया है। बोली वैधता अवधि 180 दिन निर्धारित की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story