23 जून से होगी मुख्य परीक्षा
Apr 13, 2026, 17:54 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 13 अप्रैल (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने जेके कंबाइंड कंपेटिटिव (मुख्य) परीक्षा 2025 की तारीख को संशोधित करते हुए इसे अब 23 जून 2026 से आयोजित करने का निर्णय लिया है। आयोग ने बताया कि परीक्षा की विस्तृत डेटशीट अलग से जारी की जाएगी और उम्मीदवारों को संशोधित कार्यक्रम का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
यह निर्णय प्रशासनिक कारणों से लिया गया है और उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

