कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
जम्मू,, 11 मई (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला, पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण चंद भगत सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने विभिन्न राजनीतिक और जनहित मुद्दों पर अपनी बात रखी तथा मौजूदा परिस्थितियों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की जनसरोकारों से जुड़ी नीतियों और आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।
वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और प्रदेश के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

