रियासी जिले के गांव नारकोट में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की

WhatsApp Channel Join Now

रियासी, 03 जून (हि.स.)। रियासी जिले में गांव नारकोट में एक महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। मृतका की पहचान रजिया बेगम (45) पत्नी रफीक अहमद निवासी गांव नारकोट के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रजिया घरेलू हिंसा का शिकार थी। इसी से परेशान होकर उसने गत रात लगभग 10 बजे जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। रजिया के जहर खाने के बाद रफीक रात 2 बजे उसे रियासी के सरकारी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सारी जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने भी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story