जम्मू-कश्मीर में 2 नवंबर की शाम कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 01 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 नवंबर की शाम को कुछ स्थानों पर थोड़ी देर के लिए बारिश हो सकती है। वहीं, 3 और 4 नवंबर को मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है।

5 नवंबर की शाम को जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।

इसके बाद 6 से 9 नवंबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। 10 नवंबर को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं।

वहीं, 11 से 13 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर थोड़े समय के लिए बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

इस दौरान मौसम में बदलाव के चलते पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, फिलहाल भारी बारिश या भारी बर्फबारी की कोई चेतावनी इस पूर्वानुमान में नहीं दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770394 Articles

Share this story