कश्मीर में रात का तापमान गिरने से शोपियां में पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 31 अक्टूबर (हि.स.)।

मौसम विभाग के अनुसार पूरे कश्मीर में रात का तापमान कम बना हुआ है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि घाटी में शोपियां सबसे ठंडा इलाका रहा जहां तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंकड़ों के मुताबिक ग्रीष्मकालीन राजधानी (श्रीनगर) में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस से कम है। वहीं पहलगाम में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि यहां सामान्य तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रहता है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया (सामान्य तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस है) जबकि काजीगुंड और कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.6 और 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य स्थानों की बात करें तो, बांदीपोरा में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस, अनंतनाग में 3.2 डिग्री सेल्सियस, बारामूला में 4.8 डिग्री सेल्सियस, पुलवामा में 1.4 डिग्री सेल्सियस और सोनमर्ग में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घाटी में मौजूद ऑटोमैटिक वेदर स्टेशनों में से शोपियां में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच जम्मू में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 13.9 डिग्री सेल्सियस, कठुआ में 14.5 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। इस दौरान रियासी में सबसे अधिक 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769738 Articles

Share this story