श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सूचना केंद्रों की पहल रहेगी जारी

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 02 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर टूरिस्ट ट्रेड पीपल्स फेडरेशन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए शुरू की गई सूचना केंद्रों की पहल को आगे भी जारी रखने का फैसला किया है।

फेडरेशन के अनुसार, 2026 की अमरनाथ यात्रा से पहले श्रद्धालुओं की सहायता और जम्मू के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूचना केंद्र स्थापित किए गए थे। अब जम्मू बस स्टैंड की पुरानी बिल्डिंग में फेडरेशन का मुख्यालय स्थापित करने की योजना है जहां से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, यात्रा और अन्य जरूरी सुविधाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story