जम्मू-कश्मीर में 15 अक्टूबर से 27 दिसंबर तक नौ खेल प्रतियोगिताएं होंगी

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 14 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से 27 दिसंबर तक नौ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों में लगभग 300 खिलाड़ियों और अधिकारियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

युवा सेवा एवं खेल विभाग की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि 15 से 27 अक्टूबर तक गांदरबल में अंडर-17 वुशु और ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा जम्मू में अंडर-17 और अंडर-19 फेंसिंग तथा अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

इन खेल आयोजनों में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिताओं का सिलसिला 27 दिसंबर तक जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760937 Articles

Share this story