मेंढर सेक्टर में तीन जंग लगी बारूदी सुरंगें मिलीं, बम निरोधक टीम ने नष्ट किया
पुंछ, 22 सितंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में मंगलवार को तीन जंग लगी बारूदी सुरंगें मिलीं, जिन्हें बाद में नष्ट कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती गांव धरणा बसोनी के पास फागवारी गली इलाके में काम करते समय सेना के जवानों ने ये सुरंगें बरामद कीं। उन्होंने बताया कि बरामद विस्फोटक सामग्री को सेना की बम निरोधक टीम ने बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।
घुसपैठ रोकने की रणनीति के तहत सेना घुसपैठ के संभावित रास्तों को बंद करने के लिए बारूदी सुरंगों का इस्तेमाल कर रही है और कभी-कभी बारिश के कारण ये विस्फोटक उपकरण अपनी जगह से हट जाते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

