श्रीनगर-लेह हाईवे बाईपास पर तेल का एक टैंकर पलटा

WhatsApp Channel Join Now


Jammu, 13 मई (हि.स.)। गांदरबल जिले के वटलर इलाके में बुधवार को श्रीनगर-लेह हाईवे बाईपास पर तेल का एक टैंकर पलट गया। इसके चलते तेल सड़क पर फैल गया जिसके बाद आपातकालीन बचाव टीमों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि टैंकर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी02एफबी2307 है कथित तौर पर वटलर बाईपास के पास बेकाबू हो गया और सड़क किनारे पलट गया। अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

इस घटना के कारण हाईवे पर भारी मात्रा में तेल फैल गया जिससे इस व्यस्त मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक में रुकावट और सुरक्षा जोखिमों को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। दुर्घटना के तुरंत बाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेल को फैलने से रोकने और इलाके को सुरक्षित करने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया।

अधिकारियों ने प्रभावित हिस्से को साफ करने और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं, ताकि लोगों को किसी भी तरह की और असुविधा न हो। रिपोर्ट के लिखे जाने तक, घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story