सोपोर में बेहोश पाए जाने के बाद सेना के जवान की संदिग्ध हालात में मौत
Feb 5, 2026, 12:40 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
सोपोर, 05 फ़रवरी (हि.स.)। सोपोर में रात के समय सेना की जुंजो चौकी पर तैनात सेना के एक जवान की बीती रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जुंजो चौकी पर तैनात सिपाही जतिंदर सिंह (उम्र 25 वर्ष) बेहोश मिला। जवान को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद प्रशासनिक और चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए शव को बादामी बाग, श्रीनगर ले जाया गया। घटना के सटीक कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

