183 करोड़ की जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 19 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक के जमाकर्ताओं ने अपनी जमा पूंजी वापस न मिलने के विरोध में श्रीनगर के एक्जीबिशन ग्राउंड में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बैंक में उनकी करीब 183 करोड़ की जमा राशि लंबे समय से फंसी हुई है। इनमें किसान, सेवानिवृत्त कर्मचारी, छोटे कारोबारी और दुकानदार शामिल हैं। जमाकर्ताओं के मुताबिक, वे 1 अप्रैल 2025 से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उनका कहना है कि विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया गया था और फरवरी 2026 में बैंक बंद होने के बाद दो महीने के भीतर भुगतान का भरोसा दिया गया था लेकिन रकम नहीं मिली। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भुगतान में देरी के कारण परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि आर्थिक तनाव के बीच दस से अधिक जमाकर्ताओं की मौत भी हो चुकी है। जमाकर्ताओं ने एलजी और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर उनकी जमा पूंजी जल्द वापस दिलाने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779687 Articles

Share this story