रियासी जिले में भीषण सड़क हादसा, भाई-बहन सहित 3 लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 24 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में एक कार गहरी खाई में गिरने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू के रियासी जिले में गत सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में भाई-बहन सहित 3 लोगों की जान चली गई जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना माहोर क्षेत्र के रामकुंडा मोड़ के पास हुई। कार गुल से महोर की ओर जा रही थी तभी एक खतरनाक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिससे कार सीधे खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों की पहचान हक्कनवाज (22), उनकी बहन शारिजा राही (18) पुत्री मोहम्मद शफी निवासी महाकुंड और रिश्तेदार रिफाकत हुसैन (15) पुत्र मोहम्मद रफी निवासी महाकुंड के रूप में हुई है। वहीं अन्य घायलों का इलाज महोर अस्पताज में जारी है जिनमें उमर गुल (21) पुत्र मोहम्मद शफी निवासी महाकुंड, शाजिया कौसर (18) पुत्री लियाकत अली निवासी दचछन्न, सद्दाम हुसैन (22) पुत्र गुलाम हुसैन निवासी गूल, शाहनवाज (18) पुत्र मोहम्मद शफी निवासी बुद्धन और आदिल हुसैन (18) पुत्र मोहम्मद रफी निवासी महाकुंड शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA

Share this story