जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में बारिश व तूफान का अलर्ट जारी

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 23 मार्च (हि.स.) जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश व तूफान का अलर्ट जारी हुआ है।

मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है कि जम्मू-कश्मीर की ओर ताज़े तूफ़ानी बादल बढ़ रहे हैं जिनके कारण अगले 6–8 घंटों में कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ तूफ़ान आने की संभावना है।

कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, तेज़ हवाएं और ओलावृष्टि होने की उम्मीद है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे सतर्क रहें और जरूरी सावधानियां बरतें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA

Share this story