जम्मू के यात्रियों और यहाँ आने व जाने वाले पर्यटकों की सुविधा हेतु मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में व्यापक व्यवस्थाएं की गई

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 01 मार्च (हि.स.)।

आगामी होली पर्व के अवसर पर जम्मू मंडल के यात्रियों और यहाँ आने व जाने वाले पर्यटकों की सुविधा हेतु मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार के निर्देशन में रेलवे और प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए, जम्मू मंडल ने विशेष ट्रेनों के संचालन और स्टेशनों पर सुरक्षा व नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है। जिससे कि यात्रियों को बेहतर सुविधा के साथ आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके।

होली के दौरान यात्रियों को विशेष सुविधा प्रदान करते हुए, विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा हैं, जिसमें नई Delhi-Varanasi के लिए विशेष तौर पर चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें उन लोगों के लिए लाइफ़लाइन हैं, जिनकी रेगुलर बुकिंग हफ़्तों पहले ही खत्म हो जाती है, तथा ट्रेन संख्या 12426 में दिनांक 02 मार्च को 3rd AC का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा, व ट्रेन संख्या 13152 में सामान्य श्रेणी का एक कोच जोड़ा गया हैं।

जम्मू मंडल में होली के दौरान विशेष निगरानी हेतु, 24 घंटे 'वाॅर रूम' स्थापित किया गया है, जो आपातकालीन स्थितियों में त्वरित निर्णय लेने के लिए काम करता हैं।

महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों वाई फाई की सुविधा 24 घंटे प्रदान की जा रही हैं, जिससे की यात्री डिजिटल भुगतान व ट्रेनों की सही जानकारी मिल सके।

ट्रेनों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही हैं, स्टेशनों पर सफाई का ध्यान दिया जा रहा हैं।

होली के त्योहार पर यात्रियों के हित में रेलवे द्वारा प्रदान की जाने वाली व्यवस्थाओं पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री उचित सिंघल ने बताया, कि जम्मू मंडल ने यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर व उनकी यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए विभिन्न तरह के कदम योजनाबद्ध तरीके से उठाए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story