3 दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 21-21 लाख रुपये की सहायता

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 08 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक सराहनीय पहल के तहत सेवा के दौरान दिवंगत हुए तीन पुलिसकर्मियों के कानूनी उत्तराधिकारियों को विशेष कल्याण राहत के रूप में 21-21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह कदम पुलिस बल के प्रति उनके समर्पण और बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

जानकारी के अनुसार, जिन पुलिसकर्मियों के परिवारों को यह राहत दी गई है, उनमें हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल शरण पाल सिंह और कांस्टेबल आमिर महमूद शामिल हैं। ये सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान दिवंगत हो गए थे।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस विभाग अपने कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। इस तरह की सहायता से शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को आर्थिक संबल मिलता है और उनके बलिदान को सम्मान मिलता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story