पुरमंडल में पुलिस का सफाई अभियान
Apr 13, 2026, 18:00 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 13 अप्रैल (हि.स.)।
पुरमंडल में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विशेष सफाई अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस स्टेशन पुरमंडल से ऐतिहासिक शिव मंदिर तक चलाया गया, जिसमें थाना प्रभारी मनोहर लाल के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों और ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की।
अभियान के दौरान पूरे मार्ग की सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

