जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अवंतीपोरा में 3 जुआरियों को गिरफ्तार किया; दांव की रकम जब्त

WhatsApp Channel Join Now

अवंतीपोरा, 25 मार्च (हि.स.)। सामाजिक अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने अवंतीपोरा के त्राल इलाके में तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दांव की रकम जब्त की।

त्राल में जुआ गतिविधियों के संबंध में मिली विशिष्ट सूचना के आधार पर त्राल पुलिस स्टेशन के एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस दल ने मौके पर छापा मारा और तीनों जुआरियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान जलालुद्दीन शेख पुत्र अब्दुल अहद निवासी नौदल त्राल, मोहम्मद यूसुफ शाह पुत्र मोहम्मद अकरम शाह निवासी तकिया गुलाब बाग, इम्तियाज अहमद मोहंद पुत्र मोहम्मद अकरम मोहंद निवासी शैर आबाद त्राल के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनके पास से 11,450/- की दांव की रकम और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। तदनुसार त्राल पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 31/2026 दर्ज की गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने कहा कि अपराध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से अनुरोध है कि वे अपने आस-पड़ोस में होने वाले अपराधों के बारे में स्थानीय पुलिस को जानकारी दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story