नेशनल कॉन्फ्रेंस को जम्मू-कश्मीर से जुड़े मामलों पर कांग्रेस को सूचित करते रहना चाहिए: मीर

WhatsApp Channel Join Now

अनंतनाग, 07 मई (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी महासचिव गुलाम अहमद मीर ने गुरुवार को कहा कि उनके गठबंधन सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस को केंद्र शासित प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस को समय-समय पर सूचित करते रहना चाहिए।

अनंतनाग में पत्रकारों से बात करते हुए, मीर ने कहा कि महत्वपूर्ण मामलों पर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से भी चर्चा की जानी चाहिए और ऐसा लगता है कि फिलहाल इस पहलू की कमी है।

मीर ने कहा कि गठबंधन के सबसे बड़े नेता और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को संचार की कमी को दूर करने की पहल करनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का व्यापक दृष्टिकोण हमेशा से देश भर में धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत करना और सांप्रदायिक राजनीति का मुकाबला करना रहा है लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी की धर्मनिरपेक्ष पहुंच को उसकी कमजोरी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश भर में धर्मनिरपेक्ष राजनीति को मजबूत करने के इरादे से छोटे और क्षेत्रीय दलों के साथ समन्वय और गठबंधन किया है।

मीर ने कहा कि पार्टी के इस रवैये को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं लगना चाहिए कि सिर्फ कांग्रेस ही पहल करती है जबकि बाकी लोग सिर्फ लाभ उठाते

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story