जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना 30 नवंबर को होगी

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 28 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने 30 नवंबर, 2026 से जम्मू और कश्मीर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना की अधिसूचना जारी की है। इसका मुख्यालय बडगाम जिले में और परिसर जम्मू में स्थित होगा।

शनिवार को विधि, न्याय और संसदीय कार्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय की स्थापना जम्मू और कश्मीर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय अधिनियम, 2018 के तहत की गई है। अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत जारी अधिसूचना में बडगाम को विश्वविद्यालय का मुख्यालय और जम्मू को इसका परिसर निर्दिष्ट किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784966 Articles

Share this story