सीमावर्ती गांव में जंग लगा मोर्टार का गोला मिला, नियंत्रित विस्फोट करके किया गया निष्क्रिय

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 10 जून (हि.स.)। सीमावर्ती गांव में बुधवार को एक जंग लगा मोर्टार का गोला मिला, जिसे नियंत्रित विस्फोट करके निष्क्रिय कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के बाहरी इलाके बिश्नाह के कोठे सानियां गांव में एक घर की नींव में मिट्टी भर रहे मजदूरों ने गोले को देखा। उन्होंने बताया कि विस्फोटक उपकरण की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और खुले मैदान में नियंत्रित विस्फोट करके गोले को निष्क्रिय कर दिया। इससे किसी को भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story