बडगाम में एक आतंकी की जमीन जब्त
Apr 24, 2026, 15:03 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
बडगाम, 24 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एक आतंकी की जमीन जब्त कर ली।
बडगाम के एसके बाग इलाके में स्थित यह जमीन नौगाम की शेख-उल-आलम कॉलोनी के निवासी तफजुल हुसैन परिमू की है।
अधिकारियों ने बताया कि परिमू फिलहाल एनआईए की हिरासत में है और उस पर अवैध शराब बनाने के अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

