मीरां साहिब में जमीन विवाद में व्यक्ति की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 04 जुलाई (हि.स.)।

जम्मू के मीरां साहेब क्षेत्र के गैयां गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार सतिंदर कुमार पर शुक्रवार शाम कथित तौर पर दो सगे भाइयों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सतिंदर कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रातभर छापेमारी कर दोनों आरोपियों अजय और विजय पुत्र दर्शन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story