उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी पवित्र छड़ी यात्रा को दिखाई हरी झंडी, प्रथम पूजा में भी हुए शामिल

WhatsApp Channel Join Now
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी पवित्र छड़ी यात्रा को दिखाई हरी झंडी, प्रथम पूजा में भी हुए शामिल

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी पवित्र छड़ी यात्रा को दिखाई हरी झंडी, प्रथम पूजा में भी हुए शामिल

जम्मू, 22 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को श्री माता वैष्णो देवी जी के प्राचीन मार्ग की 'पवित्र छड़ी' यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग लिया।

उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, मनोज सिन्हा इस अवसर पर भक्तों के साथ शुभ 'प्रथम पूजा' समारोह में शामिल हुए और उन्होंने नगरोटा में स्थित प्रसिद्ध कोल कंडोली मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

पोस्ट में आगे कहा गया है कि उपराज्यपाल ने सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस तीर्थयात्रा को धार्मिक आस्था और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जो बड़ी संख्या में भक्तों को आकर्षित करती है। तीर्थयात्रा के सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story