उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया
श्रीनगर, 05 जून (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान करते हुए कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ ग्रह के लिए अत्यंत आवश्यक है। “विश्व पर्यावरण दिवस पर, आइए हम सब मिलकर धरती माता के संरक्षण और प्रकृति के नाजुक संतुलन को बनाए रखने के लिए खुद को फिर से समर्पित करें। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमारे सामूहिक प्रयास मानवता के कल्याण और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ ग्रह के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं,”
वहीं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने संदेश में कहा कि उनकी सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने प्रत्येक नागरिक से इस सामूहिक अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में कहा, “विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है।”
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

