जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने मनवाल में अवैध शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
जम्मू 9 मार्च (हि.स.)। जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए झज्जर कोटली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मनवाल क्षेत्र में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और अवैध शराब बरामद की।
विश्वसनीय सूचना के आधार पर मनवाल पुलिस चौकी की एक पुलिस टीम ने जेद्दा मनवाल में नाका लगाया और बट्टल धार से उधमपुर की ओर आ रही डीएल 9 सीएआर-7687 नंबर की गाड़ी को रोका। वाहन अनिल कुमार पुत्र किशन चंद निवासी डी-78, महिंद्रा एनक्लेव आदर्श नगर उत्तर पश्चिम दिल्ली और इरशाद अहमद पुत्र अखालक अहमद निवासी जहांगीर पुरी, उत्तर पश्चिम दिल्ली द्वारा चलाया जा रहा था।
तलाशी के दौरान ऑल सीजन्स शराब की 14 बोतलें बरामद हुईं। आरोपी कोई वैध परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके।
दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन जब्त कर लिया गया।
तदनुसार पुलिस स्टेशन झज्जर कोटली में आबकारी अधिनियम की धारा 48(क) के तहत एफआईआर संख्या 37/2026 दर्ज की गई है और जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA

