किश्तवाड़ निवासी मशकूर अहमद उर्फ मशकूर मास्टर को गैर कानूनी गतिविधियों के तहत गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

किश्तवाड़, 13 मई (हि.स.)। किश्तवाड़ जिले में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छात्रू निवासी मशकूर अहमद उर्फ मशकूर मास्टर को गैर कानूनी गतिविधियों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी सरकारी प्राइमरी स्कूल गुजराड़ी में शिक्षक था। मशकूर पर गंभीर आरोप हैं कि उसने पाकिस्तानी आतंकियों को छिपने की पनाह दी थी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक के साथ एक और व्यक्ति भी गिरफ्तार हुआ है। दोनों आरोपी पाकिस्तानी आतंकियों की मदद करते थे और जैश कमांडर सैफुल्लाह के इशारों पर काम करते थे।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि गिरफ्तार शिक्षक लंबे समय से आतंकियों को लॉजिस्टिक और स्थानीय सहायता प्रदान करवा रहा था। आरोपी शिक्षक आतंकियों को भोजन राशन उपलब्ध करवाता था। इसके अलावा उन्हें छिपाने के लिए ठिकाना मुहैया करवाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षित आवाजाही में मदद भी करता था। आरोपी मास्टर की गतिविधियों पर काफी समय से निगरानी रखी जा रही थी और उसे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा था।

पुलिस ने विस्तृत जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे गिरफ्तार किया है और उनके मददगारों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story