कटड़ा में युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला

WhatsApp Channel Join Now


कटड़ा, 02 मई। धर्मनगरी कटड़ा के जिज चौक पर उस समय सनसनी फैल गई जब कुछ युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में जसविंदर सिंह (उर्फ सुंदरी) नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जिज चौक पर हथियारों के साथ हमलावरों ने अचानक युवक पर हमला कर दिया।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस को सूचित किया और घायल युवक को अस्पताल हुंचाया।

कटड़ा अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिया और जम्मू के जी एम सी रेफर कर दिया है।

प्राथमिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story