अग्निवीर बनने से पहले युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

बिलावर, 15 मई (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिला कठुआ के तहसील बिलावर का एक युवक जो कुछ दिनों में अग्निवीर बनने वाला था उसे गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को इस युवक से भारी मात्रा में चिट्टा बरामद हुआ है। एसएचओ बिलावर जहीर मन्हास ने तस्कर के घर से 415 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई है ताकि इसने यह चिट्टा कहां से लाया है और किसे आगे देना है इसकी पूरी जानकारी हासिल हो सके।

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जिस तरह 100 दिन का नशा मुक्ति जम्मू कश्मीर बनने के लिए अभियान चलाया हुआ है उसी को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस इस समय नशा तस्करों के खिलाफ तेजी से अभियान चला रही है। इस दौरान काफी नशा तस्करों को पकड़ा भी गया है।

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में नशे के खिलाफ अब बड़ी कार्रवाई की जा रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 100 दिनों के भीतर नशे के बड़े सौदागरों व सिंडिकेट के घरों को ध्वस्त करने का फैसला लिया है

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story