जम्मू के कई क्षेत्रों में 8 और 9 मई को बिजली बाधित रहेगी

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 08 मई (हि.स.)।जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (JPDCL) ने 2 दिनों के लिए कुछ इलाकों में बिजली बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत जम्मू के कई क्षेत्रों में 8 और 9 मई को बिजली बंद रहेगी।

जानकारी के अनुसार जरूरी मुरम्मत, रखरखाव और बिजली विभाग के कुछ कार्यों के चलते 2 दिनों तक कुछ घंटों के लिए बिजली बंद रखी जाएगी। विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अलग-अलग फीडरों और ग्रिड लाइनों पर जरूरी कामों के चलते कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस दौरान लोगों से भी अपील की है कि जिस दौरान बिजली बंद रहेगी उस दौरान अपना इंतजाम करके रखें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत पेश न आए। उन्होंने लोगों से सहयोग करने और आवश्यक तैयारी पहले से करने की अपील भी की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story