डीएल नवीनीकरण के लिए अब ऑटो अप्रूवल की सुविधा

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 26 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू कश्मीर के ट्रास्पोर्ट कमिश्नर विशेष पाल महाजन ने ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण को लेकर लोगों के लिए बड़ी सुविधा की घोषणा की है। जिन लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता समाप्त होने में एक साल से कम समय बचा है, उनके लिए अब नवीनीकरण प्रक्रिया ऑटो अप्रूवल के तहत की जा सकेगी। इसके लिए आवेदकों को आरटीओ या एआरटीओ कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी।

पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जा सकेगी और नवीनीकरण के बाद लाइसेंस का प्रिंटआउट भी घर से लिया जा सकेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाना तथा लोगों को परिवहन कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत देना है। नई सुविधा से समय की बचत होने के साथ-साथ परिवहन विभाग की सेवाओं को अधिक सुविधाजनक और डिजिटल बनाने में भी मदद मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story