अवैध खनन पर कार्रवाई: जम्मू पुलिस ने  2 वाहन जब्त किय

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 29 मार्च (हि.स.)। अवैध खनन के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखते हुए जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में खनन सामग्री के अवैध परिवहन में शामिल दो वाहनों को जब्त किया।

चिनोर पुलिस चौकी की एक पुलिस टीम ने पंजीकरण संख्या जेके02डीएम-9912 वाली एक ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका जिसमें खनन सामग्री (पत्थर) लदी हुई थी। वाहन वैध अनुमति के बिना चल रहा था और उसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

एक अन्य कार्रवाई में डोमाना पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम ने अकालपुर में एक ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका जिसमें खनन सामग्री लदी हुई थी। वाहन वैध अनुमति के बिना पाया गया और उसे जब्त कर लिया गया।

दोनों मामलों में जिला खनिज अधिकारी (डीएमओ), जम्मू को खनन कानूनों के संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA

Share this story