जम्मू कश्मीर के रियासी में वीडीजी के हथियार से गलती से गोली चलने पर पति-पत्नी की मौत

WhatsApp Channel Join Now


रियासी, 02 नवंबर (हि.स.)।

रियासी जिले के माहोर इलाके में 'विलेज डिफेंस गार्ड' (वीडीजी) के हथियार से गलती से गोली चल जाने के कारण उसी व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना माहोर तहसील के ब्रालकुंड बग्गोदास गांव में हुई।

वहां वीडीजी टीम का हिस्सा रहे इस दंपति को उसी हथियार से गोली लग गई।

अधिकारी ने बताया कि पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी ने बाद में बग्गोदास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771321 Articles

Share this story