जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय ने कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए पैनल का किया पुनर्गठन
जम्मू, 20 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख (जेकेएंडएल) उच्च न्यायालय ने अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग एवं रिकॉर्डिंग नियम, 2023 के संचालन और कार्यान्वयन की निगरानी करने और उन कार्यवाहियों की प्रकृति और श्रेणी का निर्धारण करने के लिए एक समिति का पुनर्गठन किया है जिनकी शुरुआत में लाइव स्ट्रीमिंग की जा सकती है। इस समिति में न्यायमूर्ति सिंधु शर्मा, न्यायमूर्ति रजनेश ओसवाल, न्यायमूर्ति संजय धर और न्यायमूर्ति राहुल भारती शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के केंद्रीय परियोजना समन्वयक फैजान-ए-नजर को समिति का प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

